मुखपृष्ठ |ग्राहक सहायता | हमें ढूँढें | कॅरियर | IFA लॉगिन | हमसे संपर्क करें | साइट मैप
 
English
Hindi
Tamil
         
 
 
     
 
प्रारंभ करें
आवेदन कौन कर सकता है?
निम्न व्यक्ति यूटीआई म्यूचुअल फ़ंड योजना की इकाइयों की सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं. कृपया नोट करें कि म्यूचुअल फ़ंड की इकाइयों की ख़रीद संबंधित वैधानिक विनियमों द्वारा नियंत्रित होती है. ऐसे विनियमों में बदलाव से पात्रता प्रभावित हो सकती है.
  • एकल या संयुक्त रूप से रह रहे वयस्क व्यक्ति; संयुक्त सदस्यों की संख्या 3 से अधिक नहीं हो सकती.
  • अवयस्क, माता-पिता/क़ानूनी रूप से संरक्षक के माध्यम से.
  • कंपनियाँ, निकाय कॉर्पोरेट, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, व्यक्तियों का संगठन या व्यक्तियों के निकाय और समिति पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत समितियाँ (जब तक कि संबंधित नियम के तहत ख़रीद इकाइयों को अनुमति दी जाती है).
  • धार्मिक और पारमार्थिक न्यास, वक्फ़ या धर्मादा और पंजीकृत समितियाँ (पंजीकृत सहकारी समितियों सहित) और निजी न्यास (आवश्यकता होने पर आवश्यक अनुमोदनों की प्राप्ति के अधीन).
  • साझेदारी फ़र्म्स.
  • हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ़) के कर्ता.
  • बैंक और वित्तीय संस्थान.
  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान संगठन.
  • अन्य संगठन, संस्थान, निकाय, इत्यादि जिन्हें उनके संबंधित नियमों के अनुसार निवेश करने की अनुमति दी जाती है
नोट: विनियमों के अधीन, न्यासी विवेक के आधार पर, आवेदन के अमान्य या अपूर्ण होने पर या किसी भी अन्य कारण से आवेदन को रद्द कर सकता है.
 
आवेदन कैसे करें?
हमारे सम्माननीय निवेशकों की सुविधा के लिए आवेदन प्रपत्र प्रस्ताव दस्तावेज़ के साथ संलग्न हैं.

आवेदनकर्ताओं को उपयुक्त आवेदन प्रपत्र उपयोग करना चाहिए. आवेदन प्रपत्र इसमें निर्दिष्ट सभी स्थानों, निवेशक सेवा केंद्रों, विपणन सहभागियों और एएमसी के कार्यालय में उपलब्ध होंगे.

पूरी तरह से भरे हुए आवेदन निवेशक सेवा केंद्र की निर्दिष्ट शाखाओं और एएमसी के पंजीकृत कार्यालय में सबमिट किए जा सकते हैं.

सेबी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, आवेदनकर्ताओं को इकाइयों की ख़रीदी या मोचन के लिए बैंक खाता संख्या बताना आवश्यक है.
 
महत्वपूर्ण: कृपया सुनिश्चित करें कि पावती रसीद पर संग्रहण अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किया गया है/ मोहर लगाई गई है और इसे सँभालकर रखें
 
भुगतान का तरीका
निवेशक स्थानीय चेक/बैंक ड्राफ़्ट द्वारा भुगतान कर सकते हैं, जो बैंकर्स समाशोधन गृह के किसी भी सदस्य बैंक के नाम से बनाया गया हो और बैंक उस स्थान पर स्थित हो जहाँ आवेदन प्रस्तुत किया जाता है. चेक/डिमांड ड्राफ़्ट्स "यूटीआई एमएफ़ संबंधित योजना का नाम" के पक्ष में बनाया जाना चाहिए और "केवल आदाता के खाते में" क्रॉस किया होना चाहिए
 
अनिवासी भारतीय/भारतीय मूल के व्यक्ति, विदेशी संस्थागत निवेशक
इस श्रेणी के तहत निवेशकों को उपयुक्त आवेदन पत्र का उपयोग करना चाहिए और चेक/ड्राफ़्ट्स "यूटीआई एमएफ़ संबंधित योजना का नाम - अनिवासी भारतीय/विदेशी संस्थागत निवेशक सदस्यता" के पक्ष में बनाए जाने चाहिए
 
मोचन कैसे करें?
इकाइयों का मोचन किसी भी कारोबारी दिवस पर योजना में विकल्प पर लागू निवल परिसंपत्ति मूल्य पर किया जाएगा.

इकाइयों का मोचन करने के लिए, इकाई धारकों को मोचन अनुरोध उपयुक्त प्रपत्र में खाता स्टेटमेंट के साथ प्रस्तुत करना चाहिए. विकल्प के रूप में, इकाई धारक मोचन अनुरोध प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

सामान्य परिस्थितियों में, योजना मोचन के दिन से तीन कारोबारी दिनों के अंदर मोचन चेक कूरियर या पंजीकृत डाक द्वारा भेजने का प्रयास करेगी.
 
कहाँ आवेदन/मोचन करें?
आवेदन/मोचन अनुरोध फ़ंड के किसी भी निवेशक सेवा केंद्र को सौंप दिया जाएगा.
 
कैसे स्विच करें?
इकाई धारकों के पास योजना के संपूर्ण निवेश या कुछ भाग को म्यूचुअल फ़ंड द्वारा स्थापित किसी भी योजना या योजनाओं में ले जाने का विकल्प होगा, जो उस समय निवेश के लिए उपलब्ध हो. स्विच इस योजना की इकाइयों के मोचन और मोचन से प्राप्त धन इकाई धारकों द्वारा चयनित उस समय में जारी अन्य योजना या योजनाओं में पुनर्निवेश द्वारा प्रभावी होगी. अन्य योजना या योजनाएँ न्यास या एएमसी के विवेक पर निर्भर करती हैं, निवेशक द्वारा योजना में शामिल होते समय भुगतान किए गए प्रविष्टि भार की सीमा तक प्रविष्टि भार को छोड़ा जा सकता है. दूसरे शब्दों में, दो योजनाओं के निवल परिसंपत्ति मूल्यों (एनएवी) और लागू भारों में अंतर आवंटित इकाइयों की संख्या में दिखाई देगा.

इकाई धारकों को नोट करना चाहिए कि प्रत्येक स्विच का अर्थ है किसी योजना से इकाइयों को बेचना (जिससे पूँजीगत लाभ या हानि हो सकती है) और अन्य योजना में इकाइयाँ ख़रीदना. धारा 54ईए/54ईबी सुविधा के तहत सदस्यता प्राप्त इकाई धारक अपने निवेश की लॉक-इन अवधि पूर्ण होने के बाद ही उसे स्विच कर सकते हैं.

योजना में निवेश योजनाओं के बीच स्विच करने की भी अनुमति दी जाएगी.
 
ट्रिगर्स क्या हैं?
ट्रिगर्स वे विकल्प हैं जो वांछित ईवेंट होने पर स्वचालित मोचन सक्षम करने के लिए सिस्टेमैटिक आहरण योजना के भाग के रूप में इकाई धारक को प्रदान किए जाते हैं. ट्रिगर्स निरतंर ट्रैकिंग की चिंता किए बिना निवेशक को अधिकांश बाज़ार की हलचल का ज़्यादा-से-ज़्यादा लाभ उठाने में मदद करते हैं. ट्रिगर्स प्रभावशाली डाउनसाइड सुरक्षा उपकरण के रूप में भी उपयोग किए जा सकते हैं.

ट्रिगर्स कैसे चुनें

इकाई धारक लिखित आवेदन प्रस्तुत करके या संबंधित प्रपत्र भरकर किसी भी समय इस सुविधा को चुन सकता है. इस विकल्प के तहत, चुनी गई ईवेंट होने पर संपूर्ण खाते का मोचन हो जाएगा.
 
ट्रिगर रद्द करना
ट्रिगर्स की आवश्यकता एक पत्र प्रेषित करके ख़त्म की जा सकती है जिसमें फ़ोलियो नं., योजना का नाम, वह लेन-देन जिसके लिए ट्रिगर रद्द किया जाना है इत्यादि जानकारी दी गई हो. किसी ट्रिगर को रद्द करने के लिए अनुरोध करने पर, इसे लागू होने में अधिकतम 5 कारोबारी दिवस लग सकते हैं.
 
ट्रिगर्स कैसे चुनें
इकाई धारक लिखित आवेदन प्रस्तुत करके या संबंधित प्रपत्र भरकर किसी भी समय इस सुविधा को चुन सकता है. इस विकल्प के तहत, चुनी गई ईवेंट होने पर संपूर्ण खाते का मोचन हो जाएगा.
 
विभिन्न ट्रिगर विकल्प
यूटीआई म्यूचुअल फ़ंड द्वारा दिए गए ट्रिगर्स के प्रकार निम्न हैं:
 
मूल्य ट्रिगर
आपके निवेश के निर्धारित मूल्य तक पहुँचने पर मोचन सक्रिय हो जाएगा.
उदाहरण के लिए - आपने हमारे साथ 10,000 रु. निवेश किए हैं, और 15,000/- रु. पर ट्रिगर सेट किया है. पुनर्ख़रीद मूल्य के 15,000/- रु. पर पहुँचने पर हम आपका अपने आप मोचन कर देंगे
 
दिनांक ट्रिगर
आपके द्वारा निर्दिष्ट दिनांक पर मोचन करें.
उदाहरण के लिए - आप किसी निर्दिष्ट दिनांक पर अपने निवेश का मोचन करना चाहते हैं- अपनी शादी की 25वीं वर्षगाँठ पर, आपके सेवानिवृत्ति दिनांक पर, आज से तीन वर्ष बाद, आपके पुत्र के 21 वर्ष होने पर…
 
पूँजीगत लाभ वितरण और पुनर्निवेश सुविधा
दीर्घावधि पूँजीगत लाभ के पूर्ण होने की आवश्यक अवधि तक पहुँचने पर आपको मोचन या पुनर्निवेश करने की अनुमति देती है.
 
लेन-देन स्तर पर ट्रिगर्स
यदि कोई निवेशक दो अलग-अलग समय पर दो अलग-अलग निवेश के लेन-देन करता है (समान फ़ोलियो में भी), तो वह अपने लेन-देन के लिए पृथक ट्रिगर्स निर्दिष्ट कर सकता है और ये ट्रिगर्स विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं.
 
डाउनसाइड ट्रिगर्स
मूल्य ट्रिगर के लिए, अब कोई भी निवेशक निवेश राशि से कम होने वाला वांछित मूल्य निर्दिष्ट कर सकता है अर्थात् हानि रोध सिद्धांत.
उदाहरण के लिए, यदि कोई निवेशक 10,000/- रु. निवेश करता है, तो वह 8,000/- रु. का मूल्य ट्रिगर निर्दिष्ट कर सकता है. निवल परिसंपत्ति मूल्य में गिरावट होने की स्थिति में, जब भी उसका निवेश मूल्य 8,000/- या उससे कम पर पहुँचता है, तो ट्रिगर हटा दिया जाएगा.
 
ट्रिगर्स के लिए स्विच विकल्प
किसी विशेष ईवेंट के होने पर एकमात्र उपलब्ध विकल्प मोचन था. जब कभी ट्रिगर हटा दिया जाता है, तो निवेशक उसी स्कीम या यूटीआई म्यूचुअल फ़ंड की दूसरी योजना के प्लान में स्विच कर सकते हैं. स्विच विकल्प केवल दिनांक, मूल्य और सूचकांक ट्रिगर के लिए उपलब्ध होते हैं, पूँजीगत लाभ ट्रिगर्स के लिए नहीं
 
सूचकांक आधारित ट्रिगर्स
अब सभी इक्विटी योजनाएँ एनएसई निफ़्टी / बीएसई सेंसेक्स मूल्यों के आधार पर नए ट्रिगर का लाभ ले सकती हैं. निवेशक को वह सूचकांक मूल्य निर्दिष्ट करना होता है जिस पर पहुँच कर, निवेशों का मोचन/ स्विच हो जाना चाहिए
 
चेतावनियाँ
मोचन या स्विच के अलावा, जब कभी ट्रिगर्स हटा दिए जाएँ (निर्दिष्ट ईवेंट होने पर), तो निवेशक केवल चेतावनी दिए जाने का विकल्प चुन सकता है. चेतावनी विकल्प केवल दिनांक, मूल्य और सूचकांक ट्रिगर्स के लिए ही उपलब्ध होता है और निवेशक को ईमेल भेजी जाएगी जिसमें उसे ईवेंट के बारे में सूचित किया जाएगा. इस विकल्प के लिए निवेशकों के ईमेल पते आवश्यक हैं
 
सिस्टेमैटिक विद्‍ड्रॉल प्लान (एसडब्ल्यूपी) क्या है?
एसडब्ल्यूपी नियमित आय प्राप्त करने का कर प्रभावी तरीका है. निवेशक उनके खातों से समय-समय पर राशि निकालने के लिए एसडब्ल्यूपी का चयन कर सकते हैं. निवेशक योजनाओं द्वारा दिए गए निम्न दो विकल्पों में से कोई भी एक चुन सकता है
 
निश्चित राशि भुनाना
इस सुविधा के तहत, इकाई धारक निश्चित धनराशि अपने खातों से नियमित अंतरालों पर मोचन/ स्विच (स्थानांतरण) करना चुन सकते हैं.
 
पूँजीगत मूल्यवृद्धि भुनाना
इस सुविधा के तहत, इकाई धारक उनके निवेश मान के मूल्यवृद्धि के बराबर राशि का नियमित अंतरालों पर मोचन करना चुन सकते हैं. इस प्रकार निर्दिष्ट अवधि के दौरान योजना द्वारा किसी भी मूल्यवृद्धि का अपने आप मोचन हो जाएगा और लागू निवल परिसंपत्ति मूल्य पर निवेशकों को भुगतान हो जाएगा.
 
वर्तमान में यह विकल्प निवेशकों के लिए केवल वृद्धि योजना/विकल्प में ही उपलब्ध है
इस प्रकार आहरित / स्विच की गई राशि किसी भार के होने पर, उसके अधीन लागू निवल परिसंपत्ति मूल्य पर इकाई में बदल जाएगी और ऐसी इकाइयाँ उस इकाई धारक के इकाई शेष से घटा दी जाएँगी. यह सुविधा एसडब्ल्यूपी / एसटीपी पंजीयन प्रपत्र में दिए गए नियम और शर्तों के अधीन मानी जाएगी. इकाई धारक की ओर से उपयुक्त सूचना मिलने पर रजिस्ट्रार एसडब्ल्यूपी / एसटीपी समाप्त कर सकता है. सभी इकाइयों का भुगतान होने या खाते से आहरण करने या इकाई धारक की मृत्यु या अक्षमता की सूचना मिलने पर यह अपने आप समाप्त हो जाएगा एसडब्ल्यूपी / एसटीपी क्रमश: 3 वर्ष / 7 वर्ष की निर्धारित लॉक-इन-अवधि के दौरान आय कर अधिनियम, 1961, की धारा 54 ईए / 54 ईबी के तहत निवेश के लिए उपलब्ध नहीं होगा
आहरण / स्थानांतरण निवेश प्रबंधक द्वारा अनुशंसित दिनांक पर होगा और संदर्भित योजनाओं के लिए लागू भार संरचना के अधीन होगा. इन सुविधाओं का लाभ लेने वाले निवेशकों से अनुरोध किया जाता है कि वे पंजीयन प्रपत्र में दिए गए निर्देर्शों को सावधानीपूर्वक पढ़ें
इकाई धारक द्वारा पाँच दिन पहले लिखित अनुरोध भेजकर एसडब्ल्यूपी संशोधित/समाप्त किया जा सकता है
 
सिस्टेमैटिक ट्रांसफ़र प्लान (एसटीपी) क्या है?
सिस्टेमैटिक ट्रांसफ़र प्लान निवेशकों को म्यूचुअल फ़ंड के अन्य प्लान / योजना के आवधिक आधार पर निश्चित राशि/ पूँजीगत मूल्यवृद्धि के सिस्टेमैटिक स्थानांतरण का विकल्प देता है. फ़ंड की एक ही योजना में एक प्लान से दूसरे प्लान या दूसरी योजना के मासिक या तिमाही आधार पर एसटीपी का लाभ लिया जा सकता है. सभी स्थानांतरण प्रत्येक मासिक/ तिमाही आधार पर 30/ 31 को उस दिन के निवल परिसंपत्ति मूल्य पर होंगे. कोई निवेशक मासिक या तिमाही आधार पर किसी भी वांछित योजना के लिए योजना में निवेश पर निश्चित राशि या पूँजीगत मूल्यवृद्धि के सिस्टेमैटिक स्थानांतरण का चयन कर सकता है. पूँजीगत मूल्यवृद्धि का एसटीपी केवल वृद्धि योजना के तहत ही उपलब्ध होता है, न कि लाभांश योजना के तहत. एसटीपी के तहत स्थानांतरण की राशि मोचन के रूप में मानी जाएगी और स्थानांतरण के दिन पर उपयुक्त मोचन मूल्य और यदि कोई भार हो, तो लागू भार पर की जाएगी.
इकाई धारक द्वारा पाँच दिन पहले लिखित अनुरोध भेजकर एसटीपी संशोधित/समाप्त किया जा सकता है
 
idlabs